Mangrove Conservation Day 2023 : मैंग्रोव्स संरक्षण दिवस 2023

Mangrove Conservation Day 2023

हर साल 26 जुलाई को मैंग्रोव्स पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता हैं। 


Mangrove-Conservation-Day


Mangrove Conservation Day की विशेषता :


मैंग्रोव्स वनों की जागरूकता और उन्हें बचाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। UNESCO ने यह दिवस आम सभा में 2015 में अपनाया गया था। मैंग्रोव्स की बात करे तो मैंग्रोव्स शब्द दलदल में रहने वाले पेड़ और झाड़ियों के लिए लिया जाता है। 

एक छोटा सा पेड़ या झाडी, जो समुद्र के तट पर मिलता है। 
मैंग्रोव्स केवल उष्ण कटिबंध या उपोषण कटी बंध अक्षांश के भीतर उगता है जो कि बेहद कम तापमान का सामना कर नहीं सकता है। यह मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए और उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

ये पक्षियों, मछलियों, स्तन धारी, पौधों जैसे वन जीव के लिए एक विशेष जमीन प्रदान करता है। साथ में यह तूफ़ान, सुनामी, बढ़ते समुद्र स्तर और कटाव के खिलाफ सुरक्षा के रूप में कार्य करता है। इसकी मैंग्रोव्स वनों की लगभग 80 प्रजाति हैं।