Kargil Vijay Diwas
दुनियां में कई तरह के दिवस मनाए जाते है पर उनमें से हम पूरे देश में बहोत उत्साह से मनाते है। इस दिवस का नाम कारगिल विजय दिवस है। जो कि 26 जुलाई को हर साल मनाया जाता है।
![]() |
| Drishti ias |
Kargil Vijay Diwas की खासियत :
यह दिन कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों को समर्पित है। 1971 के भारत - पाक युद्ध के बाद कई सैनिक संघर्ष हुए थे। वर्ष 1998 में दोनों देशों ने परमाणु परीक्षण किये जिससे तनाव औऱ बढ़ गया तथा अंत में 1999 में कारगिल युद्ध हुआ।
कारगिल युद्ध, जिसे कारगिल संघर्ष के रूप में भी जाना जाता है, वर्ष 1999 के मई-जुलाई के बीच जम्मू औऱ कश्मीर के बीच के जिले में नियंत्रण रेखा पर जिसे LOC भी कहा जाता है इसी लाइन पर लड़ा गया था।
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक :
इसका उद्घाटन वर्ष 2019 में किया गया था। यह इंडिया गेट से लगभग 400 मीटर की दूरी पर है। इसमें मुख्य तौर पर चार संकेंद्रण शामिल है जिनका नाम है :
1) अमर चक्र
2) वीरता चक्र
3) त्याग चक्र
4) रक्षक चक्र
यह युद्ध स्मारक उन शहीदों को नमन करता है जो अपने देश की शान को बढ़ाया है।
